भीलवाड़ा , मार्च 24 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर तड़के भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर थाने के सामने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें 592 ग्राम अफीम बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित