जयपुर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तहत प्रथम चरण में 3314 ग्राम पंचायतों में शनिवार को सरपंचों के चुनाव के लिए अपराह्न तीन बजे तक 61.87 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार तीन तक सर्वाधिक मतदान बाड़मेर जिले में मांगता पंचायत क्षेत्र में 78.67 प्रतिशत हुआ जबकि सबसे कम उदयपुर जिले में भींडर पंचायत समिति क्षेत्र में दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित