बारां , नवंबर 02 -- राजस्थान में बारां में पंचायती राज के चौथे चरण के चुनाव के लिए सोमवार को चार पंचायत समितियों में सदस्य पद के लिए 103 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी बालमुकुंद असावा ने बताया कि चतुर्थ चरण में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सदस्य पद के लिए पंचायत समिति अटरू में 32, बारां में 13, छबड़ा में 38, छीपाबड़ौद में 20 और अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा करवाए हैं। इस प्रकार दो दिन में कुल 106 अभ्यर्थियों ने 106 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित