जयपुर/जोधपुर , अक्टूबर 18 -- राजस्थान बार काउंसिल की आम बैठक एक नवंबर को जोधपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होगी।
बार काउंसिल की ओर से जारी नोटिस के अनुसार हाल ही में बार काउंसिल के चुनाव संपन्न होने के बाद यह पहली आम बैठक होगी। बैठक में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बैठक का आयोजन पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे उच्च न्यायालय परिसर स्थित बार काउंसिल के सभागार में किया जाएगा। बार काउंसिल के कार्यवाहक सचिव विकास धाका की ओर से जारी नोटिस में सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
हाल ही में संपन्न चुनावों के बाद आयोजित होने वाली इस बैठक को बार काउंसिल की आगामी कार्ययोजना और अधिवक्ताओं से संबंधित विषयों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में संलग्न एजेंडे के अनुसार विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित