हनुमानगढ़ , अक्टूबर 07 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को एक तस्कर दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 283 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की।

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि पुलिस ने अंडरब्रिज के पास से एक कार में दंपती सहित तीन आरोपियों से कुल 283 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। जब्त नशीले पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा से हैं।

आरोपियों की पहचान मंजीत सिंह सोनी (33), उसकी पत्नी नेहा (35) और रोशन (36) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित