हनुमानगढ़ , अप्रैल 01 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने अपनी बेटी और नाती के साथ रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे महिला और उसकी पुत्री की मौत हो गयी जबकि नाती घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अर्जुनसर मार्ग स्थित तीन मंजिला मकान में संदीप पूनिया परिवार सहित रहता है। सुबह संदीप पूनिया पल्लू के निकट रावतसर उपखंड मुख्यालय पर लगने वाले साप्ताहिक पशु मेले में चला गया। दोपहर में उसकी पत्नी सुमन, पुत्री रितिका (14) और सात वर्षीय पुत्र गीतेश तीसरी मंजिल पर टीशेड वाले कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल गये। इससे सुमन और रितिका की मौत हो गयी जबकि गीतेश की रस्सी ढीली होने से वह गिरकर घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गीतेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित