जयपुर , मई 19 -- राजस्थान के आल राउंडर मानव सुथार का भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चयन होने से राज्य में क्रिकेट प्रेमियों में ख़ुशी की लहर लहर दौड़ गई हैं।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव एवं समस्त एडहॉक कमेटी ने मानव सुथार को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) सीनियर चयन कमेटी द्वारा अफ़ग़ानिस्तान के विरूद्व आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चयनित किये जाने का स्वागत किया है।

एडहॉक कमेटी एवं समस्त राजस्थान क्रिकेट जगत की तरफ से मानव सुधार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बारह वर्ष बाद राजस्थान के खिलाडी का भारतीय टेस्ट टीम में चयन हुआ हैं।

इससे पूर्व राजस्थान के टेस्ट खिलाड़ी सलीम दुर्रानी, हनुमंत सिंह, पार्थसारथी शर्मा एवं पंकज सिंह भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित