भरतपुर , अगस्त 23 -- राजस्थान में भरतपुर में आगामी दिनों में त्योहार के साथ निकाय चुनाव की लागू आचार संहिता के मद्देनजर रविवार को पुलिस ने शहर में फ्लैगमार्च किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मन्द्र यादव के नेतृत्व में कुम्हेर गेट से विजलीघर चोराहे तक निकाले गए फ्लैगमार्च की अगुवाई शहर कोतवाली प्रभारी तेजपाल सैनी ने की। फ्लैगमार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित