नयी दिल्ली , अगस्त 08 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आठ और नौ अगस्त को राजस्थान दौरे पर रहेंगे।

दौरे के दौरान श्री नड्डा तिरंगा यात्रा, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक और विशिष्ट व्यक्तियों के साथ संवाद सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा की ओर भाजपा की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री नड्डा का दौरा संगठन के साथ लोगों के जुड़ाव को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित