हनुमानगढ़ , फरवरी 26 -- राजस्थान में कृषि विज्ञान केंद्र संगरिया में गुरुवार को "पंच गौरव कार्यक्रम" के तहत भव्य किन्नू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अनूप कुमार ने बुधवार को बताया कि महोत्सव के तहत किसानों के लिए विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना और चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के प्रख्यात वैज्ञानिक किन्नू उत्पादन, उन्नत किस्मों, पौध संरक्षण एवं विपणन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में किन्नू आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी, कृषि तकनीकों का प्रदर्शन और विभिन्न संस्थानों एवं कृषकों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं उद्यमिता के अवसर प्राप्त होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित