अजमेर , अक्टूबर 21 -- राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती बांदरसिंदरी स्थित 'राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय' में दो दिवसीय कला महोत्सव का आयोजन 26-27 अक्टूबर को होगा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव अमरदीप शर्मा ने बुधवार को बताया कि कला महोत्सव का उद्घाटन 26 अक्टूबर को केंद्रीय नीति आयोग के सदस्य प्रो. गोवर्धन दास करेंगे। उन्होंने बताया कि उत्सव में देश की विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 350 विद्यार्थी शामिल होंगे। उत्सव में नृत्य, संगीत, रंगमंच एवं साहित्य की 11 प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।
श्री शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति विरासत को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों में रचनात्मक, तार्किक चिंतन एवं संवाद कौशल विकसित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित