जोधपुर , अप्रैल 28 -- राजस्थान उच्च न्यायालय ने मंगलवार को विभिन्न न्यायाधीशों के लिए नयी नियुक्ति एवं पीठ से जुड़े आदेश जारी किये हैं।
जारी आदेशों के अनुसार कुछ न्यायाधीश जयपुर पीठ में कार्य करेंगे, जबकि कुछ को जोधपुर मुख्य पीठ में नामित किया गया है।
आदेश के अनुसार, न्यायमूर्ति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को पांच मई से आठ मई तक राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ में बैठने के लिए नामित किया गया है। उनके लिए न्यायालय कक्ष नंबर दो एवं चैंबर नंबर दो आवंटित किये गये हैं। न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर को भी इसी अवधि में जयपुर पीठ में कार्य करने के लिए नामित किया गया है और उन्हें न्यायालय कक्ष नंबर चार और चैंबर नंबर चार आवंटित किये गये हैं।
इसके अलावा न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल और न्यायमूर्ति शुभा मेहता को एक से 16 मई तक जोधपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ में बैठने के लिए नामित किया गया है।
उच्च न्यायालय प्रशासन द्वारा जारी अन्य आदेशों में न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन को एक मई से 27 मई तक, जबकि न्यायमूर्ति संदीप तनेजा और न्यायमूर्ति अनुरूप सिंघी को 18 मई से 27 मई तक जोधपुर मुख्य पीठ में कार्य करने के लिए नामित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित