जयपुर , मई 20 -- राजस्थान उच्च न्यायालय ने 22, 26 और 27 मई को वर्चुअल सुनवाई करने का निर्णय किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इस दौरान जोधपुर और जयपुर पीठ में अदालत की कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

उच्च न्यायालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यह फैसला ईंधन बचत और सादगी अभियान के तहत लिया गया है। अधिवक्ताओं और संबंधित पक्षों से वर्चुअल सुनवाई को अपनाने और अनावश्यक यात्रा कम करने का आग्रह किया गया है।

नोटिस में हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि अदालतों में वास्तविक सुनवाई पर कोई रोक नहीं रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित