जयपुर , फरवरी 17 -- राजस्थान उच्च न्यायालय के जयपुर और जोधपुर न्यायालय भवनों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को ई-मेल के जरिए दी गयी धमकी में कहा गया कि अदालत परिसर में बम लगे हैं और इन्हें फोड़ दिया जाएगा। सूचना के बाद उच्च न्यायालय प्रशासन ने प्राथमिक सुरक्षा के तौर पर पूरा परिसर खाली कराया और न्यायिक कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया।
सुरक्षा बल के जवानों, बम निरोधक दस्ते (बीडीटी) और श्वान दस्ते ने दोनों ही परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। प्रारंभिक जांच में किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है, लेकिन जांच पूरी सतर्कता से की गयी।
पिछले कुछ महीनों में यह बम धमकी का मामला पहले भी कई बार सामने आ चुका है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं पर असर और वकीलों और आम जनता में चिंता का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और धमकी के पीछे छिपे इरादों की जांच कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित