जयपुर , जून 18 -- राजस्थान में शिक्षा विभाग ने राजसमंद के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) रामेश्वर लाल बालदी को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा है।

इस संबंध में विभाग के संयुक्त शासन सचिव महेन्द्र कुमार खींची के गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार श्री बालदी को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया।

एपीओ की अवधि में इनका मुख्यालय 'कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकनेर' रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित