शिवपुरी , अक्टूबर 12 -- शिवपुरी के प्राचीन राजराजेश्वरी माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। मंदिर में दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित