सोनीपत , अप्रैल 26 -- हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक सहायक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार टायर पंक्चर होने के कारण कैंटर सड़क किनारे खड़ा था। चालक सोनू और सहायक प्रवीण टायर ठीक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 28 वर्षीय प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक व्यक्ति उसमें फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित