दरभंगा , सितंबर 21 -- राजभाषा हिन्दी के महत्व, उसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयी कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग के उद्देश्य से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग की ओर से 14 से 21 सितंबर तक हिन्दी सप्ताह मनाया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को शुरू हुए इस सप्ताह के दौरान हिन्दी साहित्य की विभिन्न विधाओं पर परिचर्चा, व्याख्यान एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित हिन्दी सप्ताह का उद्देश्य राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ वैश्विक स्तर पर हिन्दी की स्थिति और महत्व को रेखांकित करना था। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को कविता, कहानी, उपन्यास, रेखाचित्र और संस्मरण सहित साहित्य की विभिन्न विधाओं से परिचित कराया गया। इसके अलावा साहित्यिक हिन्दी तथा कार्यालयी हिन्दी के स्वरूप एवं प्रयोग-विधि पर व्याख्यान भी आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित