, April 3 -- श्री सरावगी ने राम राज्य की चर्चा करते हुए कहा कि उस दौर में हर व्यक्ति को सुना जाता था, हर नागरिक को सम्मान मिलता था, और लोग बिना भय के जीवन जीते थे। जन विश्वास विधेयक उसी दिशा में एक और कदम है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा प्रयास है जिसमें सरकार जनता पर भरोसा कर रही है, उन्हें परेशान करने के बजाय सुविधा देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, यह विधेयक नए भारत को एक नए प्रकार के 'रामराज्य' की ओर ले जाने का प्रयास है जहां शासन सेवा करे, भरोसा करे और जनता के जीवन को आसान बनाया जाए, जहां विश्वास और भरोसा हो।
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इस संशोधन विधेयक के जरिए सैकड़ों पुराने कानूनों में सुधार किया गया है। इनमें से कई कानून तो ऐसे हैं जो ब्रिटिश राज के समय से चले आ रहे थे। ये कानून आज के समय में अप्रासंगिक भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा, "जन विश्वास विधेयक 2026 देश के व्यापारियों और छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।अब छोटी-छोटी कागजी या प्रक्रियात्मक गलतियों के लिए जेल नहीं होगी। पहली बार गलती होने पर सिर्फ चेतावनी दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर मामूली जुर्माना लगाया जाएगा।
श्री सरावगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि ईमानदारी से काम करने वालों को डरने की जरूरत नहीं है।उन्होंने कहा कि केंद्र सराकर का लक्ष्य है कि लोग बिना डर के व्यापार करें, आगे बढ़ें और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएं। यही 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की असली भावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित