, Sept. 8 -- श्री सरावगी ने कहा कि 'सेवा चित्र' कार्यक्रम के तहत 23 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्कूलों और महाविद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 'प्रधानमंत्री की जनसेवा', 'विकसित भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे। 'सेवा संस्मरण' के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक गांव और शहरों में संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 'कहानी बदलाव की' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की योजनाओं से जीवन में आए बदलाव की वास्तविक कहानियों को सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत से राज्य और देश स्तर तक पहुंचाया जाएगा। वहीं 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम होंगे, जिसमें सेविका-सहायिका का सम्मान, बच्चों के बीच फल एवं मिठाई वितरण तथा अभिभावकों के संस्मरण शामिल होंगे।

‎श्री सरावगी ने कहा कि 07 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली जाएगी। गांवों से ज्योतियां जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगी और 25 वर्षों की अविरल सेवा के प्रतीक के रूप में उनका मिलन होगा। 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत प्रत्येक नागरिक और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कार्यकर्ता कम से कम 25 मिनट का कोई सेवा कार्य करेगा। इसमें सफाई, स्वास्थ्य, रक्तदान सहित स्थानीय स्तर पर सेवा के कार्य शामिल होंगे।

श्री सरावगी ने ‎बताया कि 'सेवा सेतु अभियान' के माध्यम से पात्र लेकिन सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभार्थी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 01 से 7 अक्टूबर के बीच सेवा शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 'सेवा के रंग' के तहत घर-घर रंगोली, तथा 'इनोवेशन चैलेंज' जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

‎भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ : पंचायत से पार्लियामेंट तक' का आयोजन होगा, जिसमें पंचायत से लेकर संसद तक के करीब सवा लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना है। इस दौरान वंदे मातरम् का सामूहिक गायन होगा और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम भी मौजूद रहेगी। ‎उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों में एक दिन भी अपने दायित्व से अवकाश नहीं लिया। उनकी माता के निधन के दिन भी अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने अपने सार्वजनिक दायित्व को निभाया। ऐसे जनसेवक के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का यह एक माह का अभियान सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित