, July 25 -- भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कहा कि पटना एम्स के विस्तार की प्रक्रिया को गति देकर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब के रूप में विकसित करने की दिशा में उठाए गए कदम राज्य के युवाओं को आधुनिक तकनीक और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे। साथ ही 100 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।‎श्री सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लिए गए ये सभी निर्णय स्पष्ट करते हैं कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास, सुशासन और जनविश्वास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

श्री सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सफल 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना में उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए विकसित, समृद्ध और सक्षम बिहार के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

‎उन्होंने कहा कि "फैसले अनेक, लक्ष्य एक समृद्ध, सक्षम और विकसित बिहार" के संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे भी जनहित, सुशासन और विकास की गति को और अधिक तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित