, April 29 -- ‎ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार उद्योगपतियों को सम्मान और सुरक्षा देगी। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने करों को भी व्यापारियों के लिए सुविधाजनक बनाया है।

‎ श्री सरावगी ने दानवीर भामाशाह के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि भामाशाह की व्यापारिक कुशलता और मेवाड़ राजवंश के प्रति निष्ठा के कारण उन्हें महामंत्री बनाया गया। हल्दीघाटी के युद्ध में जब महाराणा प्रताप को संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ा, तब भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति महाराणा को समर्पित कर दी। भामाशाह का यह त्याग 'नेशन फर्स्ट' की भावना का प्रतीक है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता भी राष्ट्र प्रथम की सोच को लेकर काम कर रहे हैं।

‎ श्री सरावगी ने युवाओं से भामाशाह की जीवनी को पढ़ने और समझने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए, वही भामाशाह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह का प्रेरणादायी जीवन हमें सदैव राष्ट्रसेवा, समर्पण और लोककल्याण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दानवीर, शूरवीर भामाशाह के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।

‎ इस समारोह का मंच संचालन भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी, रामकिशोर सिंह, रामेश्वर चौरसिया, पटना की मेयर सीता साहू, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, नीरज कुमार सहित वाणिज्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित