, Sept. 30 -- ‎श्री सरावगी ने कहा कि राजग के सभी घटक दल पूरी मजबूती के साथ एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। चुनाव को लेकर गठबंधन के भीतर कहीं कोई भ्रम या असमंजस नहीं है। सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साझा रणनीति के तहत चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।‎‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में राजग सरकार ने विकास, आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर एनडीए के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे तथा लोगों को सरकार के कार्यों की जानकारी देंगे।

‎बैठक में मौजूद राजग के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों एवं नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जीत का दावा किया।

नेताओं ने कहा कि सभी सहयोगी दल आपसी समन्वय के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और संगठन के स्तर पर साझा प्रयासों के माध्यम से एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में पूरी मजबूती से काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित