, May 20 -- भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर बिना तथ्यों के व्यक्तिगत आरोप लगाना केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उस लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी अपमान है जिसके माध्यम से देश की जनता ने अपना जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री का चयन किया है और उसी जनादेश के आधार पर सरकार एवं मंत्रिमंडल का गठन हुआ है,इसलिए लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। श्री सरावगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हताशा में हैं और यह हताशा गांधी परिवार की सत्ता की भूख से उपजी है। इसी हताशा में वह मानसिक रूप से अस्थिर हो गए हैं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन आलोचना तथ्यों, मर्यादा और जवाबदेही के साथ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष यदि निराधार आरोपों और व्यक्तिगत हमलों की राजनीति करेगा तो इससे लोकतांत्रिक संवाद कमजोर होगा। देशहित में जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाना आवश्यक है, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के कल्याण, युवाओं के भविष्य, किसानों के उत्थान और देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में विपक्ष को देशहित में सकारात्मक सहयोग देना चाहिए, न कि जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित