, May 30 -- भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार सुशासन, पारदर्शिता और कानून के शासन की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के प्रति द्वेष की भावना से नहीं, बल्कि स्थापित नियमों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के अनुरूप निर्णय ले रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी ने राजद नेताओं से आग्रह किया कि वे जनता को गुमराह करने और अनावश्यक राजनीतिक नाटक करने के बजाय कानून का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब परिवारवाद, विशेषाधिकार और सरकारी संसाधनों पर कब्जे की राजनीति नहीं, बल्कि जवाबदेही, सुशासन और विकास की राजनीति चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में कानून के शासन को चुनौती देने वाली किसी भी प्रवृत्ति को जनता उचित जवाब देगी।
श्री सरावगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने जो आदेश दिया था उसी को यह सरकार जमीन पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी को याद रखना चाहिए कि यह राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है, लेकिन आप अभी भी खुद को रानी समझ रही है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में जनता ही मालिक होता है। ऐसे में राबड़ी देवी को सरकारी आवास तो खाली करना ही पड़ेगा।" उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या राबड़ी देवी नहीं चाहती हैं कि कोई दलित समाज का व्यक्ति बड़े घर मे रंहे? क्या सिर्फ उन्हें ही बड़े घर मे रहने का अधिकार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित