, May 7 -- ‎ श्री सरावगी ने शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राजग के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति को ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण बताया।

‎इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। श्री मोदी के पटना पहुंचने पर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खासा उत्साह दिखा। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम लोग गांधी मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। भाजपा कार्यालय के सामने कृष्ण भक्तों की तरफ से भजन-कीर्तन किया गया। पूरे इलाके में हरे राम, हरे कृष्ण गूंज रहा था।

‎ श्री मोदी के स्वागत में सड़कों पर भी लोग मौजूद रहे। श्री मोदी अपने पटना दौरे पर आज सुबह एयरपोर्ट पहुंचे। उनका काफिला जैसे ही गांधी मैदान की ओर बढ़ा, सड़कों के किनारे खड़े हजारों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री मोदी ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। पटना की सड़कों पर हर तरफ उत्साह का माहौल था। पीएम मोदी इस दौरान लोगों के अभिवादन का जवाब देते रहे, जो उनके लिए सड़कों पर घंटों से इंतजार कर रहे थे।

‎ पटना के आम लोगों ने श्री मोदी के स्वागत में फूलों की बारिश की। श्री मोदी जिस रास्ते से गुजरे वहाँ उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित