, Aug. 31 -- श्री सरावगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के अपने सार्वजनिक जीवन में गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिला और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन, जनभागीदारी और विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। सेवा माह के दौरान इन कार्यों और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के साथ-साथ सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर आयोजित होने वाला यह सेवा माह कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
श्री सरावगी ने बताया कि आज आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में बिहार के विभिन्न जिलों से चुनिंदा पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में जिलों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनकी तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां भी बताई गईं।
कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, इं. शैलेन्द्र, मिथिलेश तिवारी, संजय टाइगर, प्रमोद चंद्रवंशी, कार्यक्रम संयोजक सह प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, प्रदेश महामंत्री प्रीति शेखर, राजू झा, धनराज शर्मा, सरोज रंजन पटेल, महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा सहित बिहार सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, जिलाध्यक्षगण एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू होने वाला यह सेवा माह बिहार में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की नई मिसाल स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटेगा और प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएगा।
'सेवा संकल्प' अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने एक टोली गठित की है, जिसमे प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक, मंत्री संजय सिंह टाइगर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री मनोज चौधरी, जिला प्रभारी संजीव यादव एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वीरेंद्र चंद्रवंशी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित