, June 7 -- बैठक में महामंत्रियों को संभाग का दायित्व सौंपते हुए उन्हें संभाग प्रभारी बनाया गया। महामंत्री धनराज शर्मा को जहां मिथिला और तिरहुत संभाग के प्रभारी बनाया गया वहीं नितिन अभिषेक को मगध और शाहाबाद, सरोज रंजन पटेल को चंपारण और सारण, राजेश झा को भागलपुर, कोशी और सीमांचल का सम्भाग प्रभारी बनाया गया। महामंत्री प्रीति शेखर को पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा संभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी समन्वित रूप से कार्य करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर पार्टी बिहार में और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, प्रशिक्षण गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के साथ समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया, प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, डॉ. प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक तथा राजेश झा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित