, Sept. 28 -- श्री सरावगी ने संगठनात्मक बैठकों को नियमित करने और उनकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने पर भी जोर दिया। उन्होंने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की बैठकों को प्रभावी बनाने, स्थानीय राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने बेलहर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति केंद्र की बैठकों के बेहतर संचालन का उल्लेख करते हुए वहां के कार्यकर्ताओं की सराहना की।श्री सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक दायित्व के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा कार्यक्रमों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका-सहायिका के सम्मान, बच्चों को फल वितरण और गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रमों में भागीदारी की अपील की। उन्होंने 'सेवा मेरा योगदान' सहित अन्य कार्यक्रमों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही। सात अक्टूबर को प्रस्तावित 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' की तैयारियों को लेकर भी उन्होंने दिशा-निर्देश दिए।
श्री सरावगी इसके बाद जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिले में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित