, May 30 -- श्री सरावगी ने कहा कि भाजपा केवल विकास की राजनीति नहीं करती, बल्कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास तथा देशभर के अनेक सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। श्री सरावगी ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का वैचारिक रूप से प्रशिक्षित और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित