, Sept. 12 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को पूरी ताकत के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं संघर्ष के कारण आज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कोर कमिटी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जिले में पार्टी की सांगठनिक स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने तथा मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद संजय सरावगी जीवन सदन पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापार संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। संजय सरावगी ने कहा कि व्यापार और उद्योग क्षेत्र की मजबूती से रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर रखने और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
शाम को प्रदेश अध्यक्ष ने जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष और योगदान को भाजपा की अमूल्य विरासत बताते हुए कहा कि आज संगठन जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसके पीछे वर्षों से तपस्या करने वाले कार्यकर्ताओं का त्याग और परिश्रम है। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपने अनुभव और मार्गदर्शन को नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का आग्रह किया।
श्री सरावगी के पूरे दिन के प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
श्री सरावगी ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद भाजपा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसी संवाद के माध्यम से पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित