, July 16 -- श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अनेक देशों द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाना भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।‎श्री सरावगी ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि चेतना झाम, श्रुति श्री, आनंद मधुकर यादव एवं उनके साथ आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। ‎उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नए साथी पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

‎भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला एक विशाल परिवार है। इसी विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के हर वर्ग के लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा बिहार में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। ‎उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार जितना बढ़ेगा, राष्ट्र निर्माण की ताकत उतनी बढ़ेगी।

‎मिलन समारोह में प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, प्रदेश महामंत्री राजेश झा (राजू), किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, समस्तीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित