, May 30 -- श्री सरावगी ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश कर चुका है। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वे केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं तथा जनता और संगठन के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाएं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी जाती है, जिससे वे अधिक प्रभावी ढंग से जनसेवा कर सकें।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विशाल प्रशांत, महेश पासवान, राकेश ओझा, पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना देवी, जिला प्रभारी राकेश सिन्हा, क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षण वर्ग के सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता, जनसंपर्क, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल विचारों से जोड़ते हुए उन्हें आगामी चुनौतियों और दायित्वों के लिए तैयार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित