, Sept. 27 -- श्री चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची एक गतिशील सूची है, जिसमें समय-समय पर नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाता है तथा मृत्यु, स्थानांतरण और अन्य कारणों से आवश्यक संशोधन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भी मतदाता सूची के नियमित पुनरीक्षण को इसी प्रक्रिया का हिस्सा बताता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने कहा कि एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना, यह विपक्ष को नहीं पच रहा है। उन्होंने कहा कि देश अच्छे से चल रहा है, विपक्ष को यह बात पसंद नहीं है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिये वे भ्रम फैलाने में लगे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बिहार में आवास निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब एवं वंचित परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता अपने मताधिकार के माध्यम से प्रतिनिधियों का चयन करती है। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे जनहित के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएं और तथ्यपरक तरीके से अपनी बात रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित