, Sept. 19 -- भाजपा नेता ने बताया कि इसी उद्देश्य से आज पटना तारामंडल में 'नेशनल इनोवेशन चैलेंज' के पोर्टल की शुरुआत की गयी। यह मंच युवाओं को अपनी रचनात्मकता और नवाचार को स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान से जोड़ने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि यह चैलेंज युवाओं को विचार से समाधान और समाधान से राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने वाला मंच बनेगा।श्री सरावगी ने कहा कि विद्यालय- महाविद्यालय के विद्यार्थी, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्र, युवा पेशेवर, स्टार्टअप, युवा उद्यमी, स्वतंत्र नवोन्मेषक तथा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं इस चैलेंज में भाग ले सकेंगी। कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के अभिनव विचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 'जूनियर' और 'ओपन' श्रेणी के माध्यम से अलग-अलग स्तर की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और जरूरत उन्हें उचित मंच तथा अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास की समस्याओं को पहचानने, नए समाधान विकसित करने और अपने नवाचार के माध्यम से समाज तथा राष्ट्र के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा और उत्कृष्ट नवाचारों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह, नन्दकिशोर राम, सांसद एवं सेवा संकल्प अभियान के क्षेत्रीय प्रभारी संजय जायसवाल, प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख नितिन अभिषेक, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता भूषण राठौड़, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित