बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों के बंटवारे पर समझौता हुआपटना , अक्टूबर 12 -- बिहार विधानसभा चुनाव के लिये राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है।

बिहार के उप मुख्ममंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी एक्स पर दी।

श्री चौधरी ने एक्स पर लिखा, राजग साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया। उन्होंने बताया कि राजग में सीटों के तालमेल के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 101, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) 101, लोक जनशति पार्टी (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

श्री चौधरी ने कहा कि राजग के सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता इस का हर्ष से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा बिहार है तैयार,फिर से राजग सरकार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित