, July 26 -- श्री प्रसाद ने पटना में अटल पथ, जेपी गंगा पथ, वंदे भारत ट्रेनों, नए एयरपोर्ट, पीएमसीएच के पुनर्निर्माण, फोरलेन सड़कों और अन्य विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजग ने जो किया है, उसी के आधार पर जनता का आशीर्वाद फिर मिलेगा।श्री प्रसाद ने कहा कि राजग की राजनीति सेवा, विकास और जनविश्वास पर आधारित है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम और बेबुनियाद आरोपों की राजनीति कर रहा है। जनता विकास कार्यों को देख रही है और उसी के आधार पर मतदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश देकर विकास की इस यात्रा को और मजबूत करेगी।

जनता दल यूनाइटेड (‎जदयू)के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने सवाल उठाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के महत्वपूर्ण समय में कहां थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की महिला प्रत्याशी का राजनीतिक अपमान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने प्रशांत किशोर पर भाजपा और राजग के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि किसी नेता ने वैसी टिप्पणी नहीं की है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

श्री कुमार ने कहा कि जीविका दीदियों पर हमला दलित, अति पिछड़ा और पिछड़ा समाज की महिलाओं के सम्मान पर हमला है। साथ ही उन्होंने जन सुराज से जुड़े लोगों पर होटल भुगतान सहित अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने वालों को बांकीपुर की जनता जवाब देगी।

‎भाजपा विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, शिक्षा और मातृशक्ति के सम्मान के आधार पर मतदान करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भ्रम फैलाने और दुष्प्रचार की राजनीति कर रहा है, लेकिन जनता सब समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और विपक्ष की जमानत जब्त होगी।

‎इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल तथा सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित