, March 2 -- माकपा के राज्य सचिव ने कहा कि पार्टी की केन्द्रीय कमिटी ने यह निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के साथ राष्ट्रीय स्तर पर देश के किसानों का अमेरिका और कारपोरेट द्वारा लूट, किसानों के कमर तोड़ देने वाले बीज विधेयक 25 तथा बिजली विधेयक 25, देश के किसानों को समाप्त कर देने वाली अमेरिका के साथ ट्रेड डील, ट्रेड यूनियन मजदूरों के अधिकारों को पूर्ण रूप से छीनने वाली चार श्रम संहिता, मनरेगा के माध्यम से खेतिहर मजदूरों को मिलने वाले 200 दिन काम की गारंटी आदि सवालों को लेकर 24 मार्च को पार्टी रामलीला मैदान दिल्ली में विशाल आक्रोश रैली आयोजित करेगी, जिसमें बिहार से 20 हजार किसान तथा मजदूर भाग लेंगे।
आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य अशोक ढवले ,मरियम ढवले ,ए आर सिंधु ,विक्रम सिंह जैसे राष्ट्रीय नेता बिहार के सभी जिलों में जत्था लेकर जाएंगे और किसानों ,मजदूरों, छात्रों, नौजवानों को दिल्ली चलने का आह्वान करेंगे।
बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह,अजय कुमार विधायक, बिनोद कुमार,प्रभुराज नारायण राव, अहमद अली,रामपरी, श्याम भारती,भोला दिवाकर,शशिकांत राय,मनोज चंद्रवंशी,अनुपम कुमार ने अपने विचारों को रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित