, Oct. 21 -- डॉ. सिंह ने वित्त रहित शिक्षकों के मुद्दे पर कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त रहित शिक्षकों के लिए अलग वेतनमान की घोषणा तथा शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के भुगतान के लिए 461 करोड़ रूपये की सहायता स्वीकृत करना महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षक समाज की आर्थिक सुरक्षा और उनके हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।डॉ. सिंह ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी आनंद पुष्कर को मत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे उच्च शिक्षित, ऊर्जावान और नई सोच रखने वाले युवा प्रत्याशी हैं।
डॉ. सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र और समाज के भविष्य का निर्माण करता है। शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों, आर्थिक सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्वाचन में ऐसे प्रतिनिधि का चयन आवश्यक है, जो शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाए और उनके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे।
डॉ. सिंह ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी सम्मानित शिक्षक मतदाताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राजग की नीतियों एवं शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता पर विश्वास जताते हुए राजग प्रत्याशी आनंद पुष्कर को मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आनंद पुष्कर शिक्षक समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और शिक्षकों की समस्याओं को सदन में प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित