, Sept. 26 -- वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।बैठक में आगामी विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई और इन सभी सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों के जीत को लेकर रणनीति बनाई गई।

‎बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया तथा संगठक अनंत नारायण मिश्र (भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी क्षेत्र) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित