, May 24 -- भाकपा नेताओं ने कहा कि बैठक में सारण और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव में उम्मीदवार उतारने का भी निर्णय लिया गया। सारण से विद्या सागर विद्यार्थी तथा तिरहुत से प्रो. संजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथ समन्वय कर संयुक्त प्रत्याशी पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में बिहार में बढ़ते पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, भूमि सुधार की अधूरी प्रक्रिया, बाढ़-सुखाड़ की स्थायी समस्या तथा दलितों और महिलाओं की स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक में आगामी जन आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा की गई।निर्णय के अनुसार 25 मई 2026 को सभी जिला मुख्यालयों पर किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन और नौजवान संघ के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। वर्षा कालीन विधानसभा सत्र के दौरान जनसंगठनों की ओर से विधानसभा मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा 10 जून 2026 को गया जी में किसान महापंचायत आयोजित करने, 06 से 15 अगस्त 2026 तक पूरे बिहार में पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर पदयात्रा निकालने तथा 28 सितंबर 2026 को दिल्ली में शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र सौरभ, सीताराम शर्मा और बिजेंद्र केसरी की अध्यक्षमंडली ने की। पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्यभर में जनआंदोलन और तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित