, Sept. 23 -- विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी, प्रतिभाशाली मानव संसाधन, कृषि क्षमता और उद्यमशीलता की भावना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में सड़क एवं पुल, संपर्क, उद्योग, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्रों में विकास को नई गति दी जा रही है।

डॉ. कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से विकास परियोजनाओं को गति मिल रही है। बिहार का उद्देश्य आधुनिक आधारभूत संरचना का निर्माण, निवेश आकर्षित करना, उद्योगों को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित