, July 5 -- जनसुराज के सूत्रधार ने कहा कि वह चार वर्षों से बिहार में सकारात्मक बदलाव की कोशिश कर रहे हैं और अगले 10 वर्षों तक इसी प्रयास में जुटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक चुनाव प्रदेश में सकारात्मक पहल की कोशिश को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता से वह उम्मीद करते हैं कि इस बार वह जाति, धर्म, सम्प्रदाय से उठ कर मतदान करेगी।उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर उम्मीदवार के तौर पर मैदान में नहीं उतरे थे। पहले अटकलें लगाई गईं कि श्री किशोर राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे, लेकिन रोड शो और तमाम तामझाम के बावजूद वह मैदान में नही उतरे। बिहार चुनाव में पार्टी के शून्य प्रदर्शन के बाद प्रशांत किशोर पर पिछले दरवाजे से राजनीति करने के आरोप लगे थे। श्री किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवारी की घोषणा के साथ यह जताने के प्रयास किया है कि भविष्य में वह अपनी पार्टी को अग्रिम मोर्चे पर खड़े होकर नेतृत्व देने के लिए तैयार हैं।
इस संवाददाता सम्मेलन में बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव के प्रभारी रामबली चंद्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, प्रसिद्ध गणितज्ञ केसी सिन्हा, विधान पार्षद आफाक अहमद, कुमार सौरव, सुभाष कुशवाहा, सरवर अली, इंदू सिन्हा, ओबैदुर रहमान, जेपी सिंह, राकेश पटेल सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित