, June 22 -- डॉ.चंद्रवंशी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर वर्षों तक राजनीति करने वाले लोगों ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे वास्तविक हकदार थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान कर न केवल एक महान समाजवादी नेता का सम्मान किया, बल्कि करोड़ों गरीब और वंचित लोगों के आत्मसम्मान को भी नई ऊंचाई दी। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर केंद्र सरकार ने पिछड़ा समाज को मजबूत आधार प्रदान किया है। वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उनके विचारों और योगदान को स्थायी सम्मान दिया गया है।मंत्री ने कहा कि अति पिछड़ा सम्मेलन सामाजिक सशक्तिकरण, राजनीतिक भागीदारी और विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
सम्मेलन में नव निर्वाचित अति पिछड़ा वर्ग के विधान परिषद सदस्यों का अभिनंदन किया गया तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण निषाद, सांसद राधामोहन सिंह, सांसद प्रदीप सिंह, राज्यसभा सांसद शंभूशरण पटेल, राज्यसभा सांसद धर्मशीला देवी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अति पिछड़ा समाज के लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित