, June 4 -- भाजपा अध्यक्ष श्री नवीन ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सामूहिक नेतृत्व, संगठनात्मक अनुशासन और सतत जनसंपर्क पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें तथा समाज के सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ करना होगा। श्री नवीन ने कहा कि सभी के भीतर आगे बढ़ाने की इच्छा होनी चाहिए तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पद आगे बढ़ने का एक प्लेटफार्म है और इसे ईमानदारी से निभाना चाहिए। उन्होंने प्रवास कार्यक्रम पर जोर दिया।
श्री नवीन ने पदाधिकारियों से स्वभाव नहीं बदलने की नसीहत भी दी। कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह पूर्वक व्यवहार रखने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकृत कार्य ही करें और जितना हो सके नए लोगों को पार्टी से जोड़ें। उंन्होने संगठन में 10 से 15 प्रतिशत नए सदस्य बनाने के टास्क भी दिए।
उन्होंने शक्ति केंद्र स्तर को मजबूत करने और संगठन को लेकर निमित्त बैठक करने की भी बात कही। उन्होंने व्यक्तिवादी नहीं बनने की बात करते हुए कहा कि जिला की कोर कमेटी की प्रत्येक माह बैठक होनी चाहिए। 20 सूत्री कार्यकर्ताओं के बीच कार्य बांटने को कहा जिससे कार्यो का विभाजन हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित