, June 4 -- बैठक में हाल ही में नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।‎ श्री नवीन ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा सामर्थ्य उसका समर्पित संगठन और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की विचारधारा और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करें।

‎ ‎बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियानों तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया तथा बिहार सह प्रभारी दीपक प्रकाश भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित