, July 27 -- ‎श्री नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राजग सरकार की विकासवादी सोच के कारण आज पटना का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल डेकर ब्रिज, आधुनिक सड़कें, नालों पर सड़क निर्माण, बिजली, पेयजल, सामुदायिक भवनों का निर्माण तथा मोहल्लों तक पहुंची आधारभूत सुविधाएं विकास की जीवंत तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि मीठापुर, चांदपुर बेला, सिपारा, बोरिंग रोड, बाकरगंज, सैदपुर, आनंदपुरी और कुरजी सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों ने लोगों के जीवन को आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने केवल वादे नहीं किए बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर दिखाया है।श्री नवीन ने ‎महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि आज जीविका समूहों की लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं के सम्मान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, उन्हें बांकीपुर और बिहार की जनता लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

श्री नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा बिहार में राजग सरकार विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजग के सभी सहयोगी दलों और कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से बिहार विकास के नए युग की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बांकीपुर की जनता से 30 जुलाई को कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह जीत बांकीपुर को राज्य की आदर्श विधानसभा बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

‎इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद, मंत्री रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, अरुण शंकर, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार मंटू, छोटी कुमारी, सिद्धार्थ सौरभ, डॉ. सियाराम सिंह, विधान परिषद सदस्य हरीश सोनी, उमाशंकर सिंह, जिला अध्यक्ष रूपनारायण मेहता, प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल सहित राजग के सभी घटक दलों के नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में बांकीपुर के नागरिक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित