, May 16 -- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग और चुनावी दबाव के बावजूद इंडिया गठबंधन संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और असहमति की आवाजों पर खतरा बढ़ा है तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित आंदोलन जरूरी है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने कहा कि बढ़ती आर्थिक विषमता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर संकट के दौर में वामपंथी दलों तथा महागठबंधन की एकजुटता समय की मांग है।

सम्मेलन को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष बाल गोविंद, उमेश सहनी, सांसद सुदामा प्रसाद समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाकपा माले के मिथिलांचल प्रभारी एवं पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत साहित्यकार सुरेंद्र कुमार सुमन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित