, Sept. 16 -- राजद नेता ने आरोप लगाया कि सरकार ने पानी, हवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित हर क्षेत्र पर कर का बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि इसे डिजिटल भारत और नकदीरहित अर्थव्यवस्था कहा जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी डिजिटल भारत की व्यवस्था को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस डिजिटल क्रांति का ढिंढोरा राजग सरकार पिटती रही है, अब उसी को जनता की जेब खाली करने का हथियार बनाया जा रहा है।श्री यादव ने नोटबंदी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि इससे भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का कितना बुरा हस्र हुआ, उसे देश देख चुका है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की मार से ना जाने कितने छोटे व्यापारी बर्बाद हो गए और देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई।

राजद नेता ने प्रधानमंत्री पर अमेरिका और उसके पूंजीपति मित्रों के निर्देश पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में भारी अंतर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित