, July 27 -- राजद नेता श्री यादव ने छात्र आंदोलन की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सामने आकर बताना चाहिए कि बिहार के किन-किन जिलों से कितने छात्रों को गिरफ्तार किया गया, उन पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं और फायरिंग किसके आदेश पर कराई गई। नेता प्रतिपक्ष का रोड शो आज मीठापुर से बढ़ता हुआ चांदपुर बेला, सिपारा, विग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैयाटांड़ पुल, गोरिया टोली, लालजी टोला, पीरमुहानी, आयुर्वेदिक कॉलेज, लोहानीपुर, साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट और सब्जीबाग चौराहा तक पहुंचा।

इस दौरान श्री यादव ने बंटी यादव के परिवार से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि न्याय की लड़ाई राष्ट्रीय जनता दल लड़ेगा और इंसाफ दिला कर रहेगा।

इस रोड शो में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, भोला यादव,डॉ.रामानंद यादव ,रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन , डॉ सुनील सिंह,शक्ति सिंह यादव, डॉ उर्मिला ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि 28 जुलाई को तेजस्वी यादव का रोड शो सुबह 10:00 बजे पहलवान मार्केट बोरिंग रोड से शुरू होगा और यह बोरिंग रोड चौराहा, राजापुर पुल, दूजरा मस्जिद, पुलिस लाइन चौराहा, लोदीपुर मेन रोड, चीन कोठी, उत्तरी मंदिरी, इनकम टैक्स गोलंबर, किदवई पुरी होते हुए चकारम देवी मंदिर के समीप समाप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित